ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: AMU ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन ने मनाया सर सैयद डे, देखें किसने क्या कहा

 

Barabanki News... समाज सुधारक, दार्शनिक और शिक्षाविद सर सयैद अहमद खां के 207वीं जयंती पर नगर के एक होटल में एएमयू ओल्ड व्बायज एसोसिएशन की तरफ से सर सैयद डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तमाम वक्ताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खां के व्यकतित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली दो शख्सियतों को सर सैयद एवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

  बाराबंकी में सर सैयद डे पर ये पहला मौका था, जब इसमें एएमयू के बाहर की हस्तियों को भी कार्यक्रम में विचार रखने का मौका दिया गया था। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरान से हुआ। इसके बाद एक-एक करके वक्ताओं ने सर सैयद के शैक्षिक, समाजिक और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने मुस्लिम समुदाय की वर्तमान शैक्षिक स्तर पर चिंता व्यक्त की और सर सैयद के बताए रास्ते पर चलकर इस समस्या के हल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के स्पोर्ट टीचर तौहीद खान को खेल के क्षेत्र में सराहनींय कार्य के लिए सर सैयद एवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए हाजी वारिस अली शाह डिग्री कॉलेज के संस्थापक परवेज अहमद को भी सर सैयद एवार्ड से नवाजा गया।

  कार्यक्रम को संभोधित करते पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता फजल इनाम मदनी ने कहा कि सर सैयद एक मिशन का नाम हैं, जिन्होंने भारतीयों विशेष तौर पर मुसलमानों की हालत को ध्यान में रखते हुए उन्हें आधुनिक शिक्षा की तरफ न सिर्फ मोड़ा बल्कि उनके लिए अलीगढ़ मोहमडन ओरयंटल कॉलोज की स्थापना की, जिसने 1920 में एएमयू का रूप लिया। सर सैयद ने आधुनिक शिक्षा के माध्यम से मुसलमानों में वैचारिक चेतना तथा उन्हे समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर मजबूत करना चाहते थे।



  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और रामनगर से सपा विधायक फरीद महफूज किदवाई ने कहा कि सर सैयद अहमद खां ने हमेश विपरीत परिस्थितियों में काम किया। उन्होंने कहा कि सर सैयद ने जो हमारी कौम के लिए जो काम है उसके लिए हम हमेशा एहसानमंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि साफ नियत से काम किया जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है।

Barabanki News
Amu Old Boys Association
Sar Syed ahmad Khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ